Type Here to Get Search Results !

ईद पर रिलीज होगी सलमान खान की 'राधे', जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते 2' से होगी क्लैश

बीते साल 2020 में कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के चलते बॉलिवुड इंडस्ट्री में कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग और रिलीज पर ब्रेक लग गया था। अब साल 2021 में एक बार फिर इंडस्ट्री धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। सलमान खान ने अपनी 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' के ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने घोषणा की है। सलमान खान की इस फिल्म का क्लैश जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' के साथ होगा। सलमान खान ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया है, 'माफ करें, थिअटर मालिकों को वापस जवाब देने में काफी समय लग गया। इस समय के दौरान यह एक बड़ा निर्णय है। मैं उन वित्तीय समस्याओं को समझ सकता हूं जिनसे थिअटर मालिक गुजर रहे हैं और मैं राधे को सिनेमाघरों में रिलीज कर के उनकी मदद करना चाहूंगा। बदले में, मैं उनसे 'राधे' देखने के लिए आने वाले दर्शकों के लिए थिअटर में अत्यधिक सावधानी बरतने की उम्मीद करूंगा। कमिटमेंट ईद का था और यह इंशाल्लाह 2021 की ईद में ही रिलीज होगी। इस साल ईद पर सिनेमानघरों में राधे का आनंद लें... गॉड विलिंग...' फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा और जरीना वहाब जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन प्रभुदेवा ने किया है। बताते चलें कि साल 2020 के सितंबर में जॉन अब्राहम ने अपनी फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' के ईद के मौके पर रिलीज होने की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा था, 'जिस देश की मइया गंगा है, वहां खून भी तिरंगा है। सत्यमेव जयते 2 12 मई को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में।' मिलाप जावेरी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ दिव्या खोसला कुमार नजर आएंगी। 'सत्यमेव जयते 2' फिल्म 'सत्यमेव जयते' का सीक्वल है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3oZWN3V

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.