Type Here to Get Search Results !

शहनाज गिल के बर्थडे पर पिता संतोख सिंह का वीडियो वायरल, बेटी के लिए कही ये बात

'बिग बॉस 13' की सबसे पॉप्युलर कंटेस्टेंट रही हैं। के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ये दोनों आज भी उतने ही पॉप्युलर हैं। 'बिग बॉस' के खत्म होने के बाद शहनाज और उनके पिता के बीच अनबन की खबरें कई बार सुर्खियां बन चुकी हैं। 27 जनवरी (आज) को शहनाज का बर्थडे है। इस मौके पर उनके पिता संतोख सिंह सुख का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह शहनाज को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते दिख रहे हैं। शहनाज और उनके फैन्स के लिए मेसेज शहनाज के पिता संतोख सिंह इस वीडियो में शहनाज और उनके फैन्स को विश करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा, आप लोग शहनाज को बहुत प्यार करते हो और मैं चाहता हूं कि ऐसे ही प्यार देते रहो। घर ना आने पर शहनाज से पिता थे नाराज शहनाज जब 'बिग बॉस' के घर में थीं तो फैमिली वीक में उनके पिता शहनाज से मिलने आए थे। वह और उनका बेटा शहबाज शहनाज का पूरे टाइम सपोर्ट करते रहे थे। वहीं शहनाज शूटिंग के सिलसिले में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ पंजाब गई और घर नहीं पहुंची तो पिता की नाराजगी की खबरें आई थी। संतोख सिहं ने उस वक्त कहा था कि वह शहनाज से कभी बात नहीं करेंगे। हालांकि कुछ दिनों बाद ही शहनाज के पिता का बयान आया था कि उन्होंने अपनी बेटी को माफ कर दिया। बर्थडे पर शहनाज के फैन्स बरसा रहे प्यार वहीं शहनाज के बर्थडे का मिड नाइट सेलिब्रेश सिद्धार्थ शुक्ला और उनकी फैमिली के साथ हुआ। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर हैं। एक वीडिय में वह केक काटती दिख रही हैं। वहीं एक और वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला ने उन्हें उठाकर पूल में फेंक दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक शहनाज के फैन्स आज के दिन चैरिटी करेंगे। सोशल मीडिया पर फैन्स शहनाज पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/36gSIkj

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.