लॉस एंजिलिस। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस, 'वुमन स्टोरीज' फिल्म से हॉलिवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में छह महिला फिल्मकारों द्वारा निर्देशित छह कहानियां दिखाई जाएंगी, जिनमें ड्रामा, कॉमिडी और ऐनिमेशन आदि शामिल हैं। डेडलाइन में छपी रिपोर्ट के अनुसार फर्नांडिस, लीना यादव की शॉर्ट स्टोरी 'शेयरिंग ए राइड' में नजर आएंगी। उसमें उनके साथ ट्रांसजेंडर कलाकार अंजलि लामा भी काम करेंगे। यादव को 'पार्च्ड', 'राजमा चावल' और 'तीन पत्ती' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने के लिए जाना जाता है। 'वुमन स्टोरीज' में कारा डेलेविंगने, ईवा लोंगोरिया, मार्गरिटा बॉय, लियोनोर वरेला और मार्सिया गे हार्डेन भी हैं। कई कहानियों को समेटने वाली इस फिल्म की शूटिंग इटली, भारत और अमेरिका में होगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/36dUDWX