Type Here to Get Search Results !

शहनाज गिल के बर्थडे पर सिद्धार्थ शुक्ला ने उन्हें उठाकर पानी में फेंका, birthday bumps वाला वीडियो वायरल

'बिग बॉस 13' की सबसे बड़ी एंटरटेनर रहीं शहनाज गिल आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। पंजाब की कटरीना आज अपना 27वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके का एक मजेदार वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया है, जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला भी नजर आ रहे हैं। शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें उन्हें बर्थडे बम्स देने की तैयारी कुछ अलग अंदाज में चलती दिख रही है। इस वीडियो में शहनाज के कुछ फ्रेंड्स और घरवालों के अलावा सिद्धार्थ शुक्ला भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में शहनाज के हाथ और पैर पकड़कर सिद्धार्थ और एअक अन्य फ्रेंड उन्हें झुला रहे हैं। इसके बाद शुरू होती है 1 से लेकर 27 तक की गिनती और अंत में उन्हें सामने स्विमिंग पूल में फेंक देते हैं। शहनाज के इस वीडियो पर फैन्स ने काफी जमकर कॉमेंट किया है। फैन्स यही कह रहे कि सिड और सना साथ हैं, वे दोनों खुश हैं। शहनाज के बर्थडे के मौके पर वहां सिद्धार्थ का होना लोगों को काफी सुकून दे रहा है। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया है और प्यार से लोग इन्हें सिडनाज कहकर भी बुलाया करते हैं। हाल ही में सिद्धार्थ और शहनाज गोवा गए थे, जहां उन्होंने अपने म्यूजिक वीडियो की शूटिंग की। दोनों अक्सर कहीं न कहीं साथ दिख ही जातें हैं। देर रात केक कटिंग के वक्त परिवार के बीच सिद्धार्थ भी मौजूद थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/39jf5HJ

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.