Type Here to Get Search Results !

वरुण की वाइफ नताशा की शादी से ठीक पहले का वीडियो वायरल, दुल्हन बनने में लगे केवल 35 मिनट

वरुण धवन की वाइफ नताशा दलाल का एक नया वीडियो सामने आया है, जो शादी से ठीक पहले की है। इस वीडियो के शुरुआत में नताशा बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। इसके बाद दिखाया जाता है कि कैसे उन्हें शादी वाला लुक दिया गया है। वीडियो में शुरू में नताशा बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वह गाउन में हैं और फिर शुरू होती है उन्हें दुल्हन की तरह सजाने की तैयारी। वीडियो में नजर आ रहा है कि मेकअप आर्टिस्ट्स उन्हें किस तरह रेडी कर रही हैं। नताशा की मेकअप आर्टिस्ट नम्रता सोनी ने बताया है कि उन्हें दुल्हन को तैयार करने में केवल 35 मिनट लगे। उन्होंने बताया कि नताशा काफी यंग हैं, इसलिए उनके चेहरे पर वे मेकअप के लेयर्स नहीं लगाना चाहती थीं। अब नताशा मिसेज धवन बन चुकी हैं। 24 जनवरी की रात वरुण धवन और नताशा की शादी काफी धूमधाम से अलीबाग में हुई। माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों हनीमून के लिए तुर्की रवाना होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण और नताशा तुर्की के इस्तांबुल के खूबसूरत और लग्जूरियस शीरॉन पैलेस (Ciragan Palace) में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करेंगे। यहां पर पहले भी दुनियाभर के बड़े सिलेब्स छुट्टियां मनाने आते रहे हैं। समुद्र के किनारे बना यह होटल अपनी खूबसूरती और बेहतरीन लग्जरी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। नताशा उन लोगों में से हैं जिन्‍हें लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं है। शायद यही वजह है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट है। दोनों की शादी मई 2020 में ही होनी थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण ऐसा नहीं हो सका।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3c5XmFI

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.