Type Here to Get Search Results !

सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर बहन श्वेता ने लिखा इमोशनल मेसेज, शेयर कीं कुछ खास तस्वीरें

की बर्थ ऐनिवर्सरी पर पूरी दुनिया में उनके फैन्स उन्हें याद कर रहे हैं। इस मौके पर उनकी बहन श्वेता कीर्ति ने सोशल मीडिया पर सुशांत की तस्वीरों का कोलाज पोस्ट किया है। इन तस्वीरों में उनके भाई के बचपन से लेकर बड़े होने तक खास पल दिखाई दे रहे हैं। श्वेता ने सुशांत को बताया अपना हिस्सा श्वेता ने इस कोलाज के साथ लिखा है, लव यू भाई। तुम मेरा हिस्सा हो और हमेशा रहोगे। श्वेता ने #SushantDay हैशटैग दिया है। सोशल मीडिया पर उनके इसी हैशटैग के साथ उनके लिए पोस्ट कर रहे हैं। सुशांत के फैन्स शेयर कर रहे हैं उनकी यादें सुशांत की बहन श्वेता ने वर्चुअल इवेंट भी प्लान किया है। उन्होंने फैन्स से रिक्वेस्ट की है कि उनकी लाइफ को सेलिब्रेट करें और उनकी यादों को सम्मान दें। सोशल मीडिया पर फैन्स सुशांत की कई पुरानी तस्वीरें और फिल्मों की क्लिप्स शेयर करके उन्हें याद कर रहे हैं। सीबीआई की जांच की नहीं आई है रिपोर्ट सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने घर पर मृत पाए गए थे। उनकी मौत की जांच शुरुआत में मुंबई पुलिस ने की थी। इसके बाद जांच सीबीआई को सौंप दी गई। इस मामले की जांच में NCB और ED भी शामिल हैं। वहीं सीबीआई की तरफ से अभी तक जांच के नतीजे नहीं सौंपे गए हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2MaEkCY

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.