Type Here to Get Search Results !

सारा अली खान ने मालदीव के रेज़ॉर्ट से शेयर किया वीडियो, नजर आ रहा बाहर का हसीन नजारा

सारा अली खान इस वक्त मालदीव में अपनी फैमिली के साथ वकेशंस इंजॉय कर रही हैं। सारा ने एक लेटेस्ट वीडिया शेयर किया है जिसमें वह रस्सियों के सहारे हवा में झूलती नजर आ रही हैं। सारा अपनी मां अमृता राव और भाई इब्राहिम अली खान के साथ एक बार फिर मालदीव की सैर पर हैं। इस हॉलिडे की कई तस्वीरें सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है। इस वीडियो में सारा एरियल योग करती नजर आ रही हैं। यूं तो सारा कहीं भी रहे वर्कआउट कभी नहीं भूलतीं। मालदीव में समंदर किनारे बने इस खूबसूरत रेजॉर्ट में भी वर्कआउट का मजा ले रही हैं। 1 घंटे के भीतर इस वीडियो को 6 लाख से अधिक फैन्स लाइक कर चुके हैं। हाल ही में सारा की फिल्म 'कुली नंबर वन' रिलीज हुई है, जिसमें उनके ऑपोजिट वरुण धवन थे। इसके अलावा वह जल्द ही 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी जिसमें अक्षय कुमार के अलावा धनुष मुख्य भूमिका में दिखेंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3644crh

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.