Type Here to Get Search Results !

वीडियो में देखें किस तरह सुशांत ने जैकलिन फर्नांडीस को हिंदी सीखने में की थी हेल्प

बॉलिवुड इंडस्ट्री में बीते गुरुवार को दिवंगत अभिनेता की 35वीं बर्थ एनिवर्सरी थी। इन दिन ऐक्टर के चाहने वालों ने उन्हें याद किया। वहीं, बी-टाउन सिलेब्स ने भी उनके साथ पुरानी यादों को शेयर किया था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अपने को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत के डांस रिहर्सल कर रही थीं। फैनक्लब द्वारा शेयर किए गए थ्रोबैक वीडियो में जैकलिन फर्नांडीस को डांस स्टेप्स करते हुए देखा जा सकता है, जबकि सुशांत सिंह राजपूत जैकलिन फर्नांडीस को सॉन्ग के हिंदी लिरिक्स समझाने में उनकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की 21 जनवरी को बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उनके फैमिली मेंबर्स और फैंस ने याद किया। वहीं, कृति सैनन, महेश शेट्टी, प्रीति जिंटा, भूमि पेडनेकर, राजकुमार राव, मनोज बाजपेयी, कियारा आडवाणी, एकता कपूर, कोएना मित्रा, पुलकित सम्राट, श्रद्धा कपूर सहित तमाम बॉलिवुड सिलेब्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद किया। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से पूरी इंडस्ट्री में मातम पसर गया था और फैंस को करारा झटका लगा था। इस मामले में पहले मुंबई पुलिस ने जांच की थी। फिलहाल, अब केस की जांच सीबीआई की टीम कर रही है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/398Ck7o

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.