Type Here to Get Search Results !

वीडियो में ऊंट पर नजर आईं अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया, साथ में बज रहा 'ओ बेटा जी' गाना

ऐंड्रियानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाई हैं। जॉर्जिया ने अब अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बैकग्राउंड में 'ओ बेटा जी' गाना सुनाई दे रहा है। इस वीडियो में अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया ऊंट पर नजर आ रही हैं। इस दौरान वह कैमरे की तरफ मुड़कर पोज़ दे रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने बैकग्राउंड में बज रहे गाने के कुछ वर्ड को शेयर किया है और लिखा है- ओह बेटा जी। बता दें कि फिल्म 'लूडो' में पंकज त्रिपाठी पर फिल्माए इस गाने 'ओ बेटा जी' के बाद से यह इन दिनों हर किसी की जुबान पर चढ़ा है। हाल ही में ज़ॉर्जिया ने समंदर किनारे फोटोशूट वाली अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा था- समुद्र के किनारे पर तुम्हारी राह देखते हुए। बता दें कि जॉर्जिया बॉलिवुड में काम करने की इच्छा जता चुकी हैं और उन्होंने कहा भी था कि वह सलमान खान के साथ फिल्म करना चाहती हैं। अरबाज खान ने 2019 में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं। जॉर्जिया अक्सर खान फैमिली के फंक्शंस में नजर आया करती हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3930wrJ

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.