Type Here to Get Search Results !

सलमान खान की प्रेमिका बनेंगी साउथ की खूबसूरत ऐक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल

बॉलिवुड स्टार सलमान खान और आयुष शर्मा की आने वाली फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' अपनी घोषणा के समय से ही चर्चा है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसका टीजर भी रिलीज किया गया था जिसे काफी पसंद किया गया था। फिल्म में सलमान खान एक सिख पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आने वाले हैं। अब खबर है कि इस फिल्म के लिए सलमान की हिरोइन का चुनाव कर लिया गया है। यह कोई और नहीं बल्कि साउथ की खूबसूरत ऐक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल हैं। आइए, जानते हैं प्रज्ञा के बारे में कुछ खास बातें। (All Pics: jaiswalpragya Instagram)

पिछले काफी दिनों से सलमान खान-आयुष शर्मा की आने वाली फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' काफी चर्चा में है। अब खबर है कि साउथ की खूबसूरत ऐक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल फिल्म में सलमान खान के ऑपोजिट दिखाई देंगी।


सलमान खान की प्रेमिका बनेंगी साउथ की खूबसूरत ऐक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल

बॉलिवुड स्टार सलमान खान और आयुष शर्मा की आने वाली फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' अपनी घोषणा के समय से ही चर्चा है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसका टीजर भी रिलीज किया गया था जिसे काफी पसंद किया गया था। फिल्म में सलमान खान एक सिख पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आने वाले हैं। अब खबर है कि इस फिल्म के लिए सलमान की हिरोइन का चुनाव कर लिया गया है। यह कोई और नहीं बल्कि साउथ की खूबसूरत ऐक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल हैं। आइए, जानते हैं प्रज्ञा के बारे में कुछ खास बातें। (All Pics: jaiswalpragya Instagram)



साउथ का जाना-पहचाना नाम हैं प्रज्ञा
साउथ का जाना-पहचाना नाम हैं प्रज्ञा

प्रज्ञा भले ही बॉलिवुड में सलमान के ऑपोजिट अब डेब्यू कर रही हों लेकिन साउथ की फिल्मों में वह एक जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं। प्रज्ञा ने 2014 में 'विराट्टू आई डेगा' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट तेलुगू फिल्मों में काम किया है।



'कंचे' के लिए मिला था फिल्मफेयर अवॉर्ड
'कंचे' के लिए मिला था फिल्मफेयर अवॉर्ड

मशहूर डायरेक्टर कृष के डायरेक्शन में बनी तेलुगू फिल्म 'कंचे' के लिए प्रज्ञा जायसवाल को फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू- साउथ का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद प्रज्ञा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।



'अंतिम' के लिए गाना कर चुकी हैं शूट
'अंतिम' के लिए गाना कर चुकी हैं शूट

रिपोर्ट्स की मानें तो प्रज्ञा पहले ही 'अंतिम' की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। वह इस समय महाबलेश्वर शेड्यूल में शूट कर रही हैं। बताया तो यह भी जा रहा है कि प्रज्ञा ने एक रोमांटिक गाना भी शूट कर लिया है।



सोशल मीडिया पर हैं खासी पॉप्युलर
सोशल मीडिया पर हैं खासी पॉप्युलर

प्रज्ञा को हिंदी फिल्मों में भले ही ज्यादा नहीं जाना जाता है लेकिन वह सोशल मीडिया पर खासी पॉप्युलर हैं। इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि अभी तक इंस्टाग्राम पर उनके 17 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। प्रज्ञा की दिलकश तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती हैं।





from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3ogduGW

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.