Type Here to Get Search Results !

राजकुमार राव ने कही नए घर की बात, यूज़र्स से मिली सलाह- मनोज बाजपेयी से करिए सम्पर्क

हाल के दिनों में कई बॉलिवुड सितारों ने मुंबई की मायानगरी में अपना नया घर खरीद लिया है। अब ऐसा लग रहा है कि राजकुमार राव भी अपने लिए नया घर खरीदने की तैयारी में हैं। ट्विटर पर उन्होंने कुछ पोस्ट किया है और ऐसा लग रहा है कि इशारा इसी ओर है। राजकुमार राव ने ट्विटर पर अपने मन की बात लिखी है और फैन्स से एक सवाल पूछा है है। राजकुमार राव ने अपनी बात सीधी न रखकर इसे जरा घुमाकर बताया है। उन्होंने लिखा है, 'अगर किसी को नए शहर में नया घर लेने का खयाल आए तो क्या करे? कोई आइडिया?' राजकुमार राव के इस पोस्ट पर लोगों ने खूब जमकर उन्हें सजेस्ट भी किया है। किसी ने लिखा है-मुंबई में लेना हो तो मनोज बाजपेयी को कॉन्टैक्ट करें तो किसी ने एशियन पेंट करवाने की सलाह दे डाली है। एक अन्य ने लिखा- मनोज बाजपेयी जी से बात करें उन्हें घर बेचना है। बता दें कि हाल के दिनों में सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडिस, जान्हवी कपूर जैसी कई ऐक्ट्रेसेस ने मुंबई में अपना नया घर खरीदा है। गुड़गांव हरियाणा में जन्मे राज कुमार यादव यानी राज कुमार राव ने साल 2010 में 'लव सेक्स और धोखा' से बॉलिवुड में डेब्यू किया। हालांकि, इन्हें पॉप्युलैरिटी मिली साल 2013 में आई फिल्म 'काई पो चे' से। 'क्वीन', 'अलीगढ़', 'स्त्री', 'बरेली की बर्फी', 'ट्रैप्ड' राजकुमार राव की बेहतरीन फिल्मों में शामिल हैं। हाल ही में राजकुमार राव की फिल्म 'द वाइट टाइगर' रिलीज़ हुई जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा के ऑपोजिट नजर आ रहे हैं। फिल्म पिछले दिनों ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज हुई है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/36alIdK

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.