Type Here to Get Search Results !

नहीं रहे 'तूने मुझे बुलाया' गाने वाले भजन सम्राट नरेंद्र चंचल, दिल्ली में निधन

प्रसिद्ध भजन गायक का गुरुवार 22 जनवरी को दिल्ली में निधन हो गया। उनकी उम्र 80 साल थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह बीते 3 महीने से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। बॉलिवुड में कई हिट गानों को दी है आवाज नरेंद्र चंचल देवीमां के भक्ति गीतों के लिए जाने-जाते थे। उन्होंने बॉलिवुड में कई हिट गानों को आवाज दी है। नरेंद्र चंचल को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है। 'बॉबी' से की थी बॉलिवुड में गायकी की शुरुआत नरेंद्र चंचल का जन्म अमृतसर में हुआ था। उन्होंने बॉलिवुड में गायकी की शुरुआत ऋषि कपूर की फिल्म 'बॉबी' से 1973 में की थी। इसके बाद 'बेनाम', 'रोटी कपड़ा और मकान' और 'अवतार' जैसी फिल्मों में उनके गाए गाने फेमस हुए है। इसके बाद उनके भजन गायकी में उन्होंने काफी नाम कमाया।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/363TnWm

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.