Type Here to Get Search Results !

इरफान खान के बेटे ने मां सुतापा सिकदर के बर्थडे पर शेयर की स्पेशल पोस्ट

बॉलिवुड के दिवंगत अभिनेता के बेटे अपने पिता के इंतकाल के बाद से लगातार उनसे जुड़े फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। बाबिल ने अब अपनी मां के जन्मदिन पर एक प्यारी सी पोस्ट शेयर की है। बाबिल ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां सुतापा सिकदर की दो अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। पहली में सुतापा सिकदर अकेली बैठी दिख रही हैं और दूसरी में बेटे के साथ नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ बाबिल ने लिखा, ये मेरी क्वीन का बर्थडे है। हाल ही में बाबिल और सुतापा सिकदर गोवा में हो रहे 51वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) शामिल हुए थे। महोत्सव में इरफान खान की फिल्म 'पान सिंह तोमर' की स्क्रीनिंग कर ऐक्टर को श्रद्धांजलि दी गई। महोत्सव में सुतापा सिकदर ने इरफान खान की पुरानी यादों को ताजा करते हुए एक इमोशनल स्पीच दिया था। उन्होंने यह भी बताया कि यह पहला मौका है जब वह अपने पति के बिना घर से बाहर निकली हैं। 53 वर्षीय ऐक्टर इरफान खान का बीती 29 अप्रैल को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया था। वह एक दिन पहले कोलन इंफेक्शन को लेकर अस्पताल में भर्ती हुए थे। बताते चलें कि इरफान खान दो साल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। वह अपने परिवार में पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2NwPLFV

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.