Type Here to Get Search Results !

Sushant Rajput birth anniversary: भावुक फैन्स ने मनाया Sushant Day, बोले- प्लीज वापस आ जाओ

टीवी और फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत की आज 35वीं बर्थ ऐनिवर्सरी है। आज सुशांत हमारे बीच होते तो खूब धूमधाम से अपना बर्थडे मना रहे होते। फैन्स के लिए भी वह कुछ न कुछ स्पेशल मेसेज या वीडियो भी जरूर शेयर करते। लेकिन अफसोस की वह अब हमारे बीच नहीं। 14 जून 2020 को सुशांत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर मृत पाए गए थे। सुशांत की 21 जनवरी को बर्थ ऐनिवर्सरी है और इस मौके पर फैन्स भावुक हो गए। उन्होंने अपने प्यारे हीरो को खूब याद किया और 21 जनवरी को '' के रूप में मना रहे हैं। ट्विटर पर भी #SushantDay टैग छाया हुआ है। फैन्स ने सुशांत को याद करते हुए उनकी बर्थ ऐनिवर्सरी पर विश किया कि वह वापस आ जाएं। पढ़ें: सुशांत के लिए न्याय की जंग अब तक जारी बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फैन्स का गुस्सा बुरी तरह फूटा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐक्टर के लिए न्याय की मांग करनी शुरू कर दी थी, जो अब तक जारी है। न्याय की इस जंग में सुशांत के परिवार और दोस्तों के अलावा कई सिलेब्रिटीज भी शामिल हुए। सुशांत मामले में लोगों को गुस्सा मूवी माफिया और बॉलिवुड में फैले नेपोटिजम पर भी फूटा। उन्होंने कई बॉलिवुड स्टार्स की फिल्मों का बहिष्कार करना शुरू कर दिया। सुशांत केस की जांच फिर सीबीआई को सौंप दी गई थी जो अब भी जारी है। केस की जांच ड्रग्स एंगल तक भी पहुंच गई थी, जिस कारण सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड और ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती शक के दायरे में आईं और उन्हें कुछ दिन जेल में भी गुजारने पड़े थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3sLewhC

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.