Type Here to Get Search Results !

Varun Dhwan mehndi picture: सामने आई वरुण धवन और नताशा की मेहंदी वाली तस्वीरें, हाथों पर खूब रचा लाल रंग

वरुण धवन ने अब अपनी मेहंदी सेरिमनी की तस्वीरें शेयर की हैं। पिछले की शादी को लेकर पिछले दिनों काफी धूम रही। 24 जनवरी की रात बचपन के दोस्त रहे वरुण और नताशा शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। इसके बाद वरुण खुद अपनी शादी की खूबसूरत झलकियां फैन्स से शेयर कर रहे हैं। अब वरुण के मेहंदी सेरिमनी की कुछ बेहद लाजवाब तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें से एक तस्वीर में नताशा के हाथों में मेहंदी रची है और वरुण उन्हें किस करते हुए उनका हाथ थाम रखा है। एक अन्य तस्वीर में वरुण ने नताशा दलाल अपने हाथों की रची मेहंदी कैमरे पर दिखा रही हैं और दूसरे हाथ से उन्होंने वरुण का एक हाथ थाम रखा है। इन तस्वीरों में दोनों की जोड़ी काफी शानदार दिख रही है। इसके अलावा वरुण ने अपने अकाउंट पर भी कुछ बेहतरीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों काफी जंच रहे हैं। इन तस्वीरों पर उन्हें इंडस्ट्री के फ्रेंड्स से जमकर बधाइयां मिल रही हैं। कपिल शर्मा से लेकर नुपूर सैनन, उर्वशी रौतेला और तमाम सिलेब्रिटीज़ ने उन्हें शादी की बधाई दी है। वरुण धवन ने शादी के तुरंत बाद वेन्यू पर खड़ी मीडिया के सामने आकर नताशा के साथ पोज़ भी दिए। अब वरुण सोशल मीडिया पर अपनी शादी की अलग-अलग सेरिमनी की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इससे पहले वरुण धवन ने अपनी हल्दी सेरिमनी की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्होंने यह भी दिखाया था कि कैसे इस मौके पर सभी एक से कपड़ों में नजर आ रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3a2djtY

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.