Type Here to Get Search Results !

VIDEO: अक्षय कुमार नहीं कर सके थे अपनी पहली गर्लफ्रेंड को KISS

बॉलिवुड सुपरस्टार जब से फिल्म इंडस्ट्री में आए हैं उनके बहुत सारे अफेयर के चर्चे रहे हैं। हालांकि अक्षय कुमार को उनकी पहली गर्लफ्रेंड ने रिजेक्ट कर दिया था क्योंकि वह इतने शर्मीले थे कि उसे किस तक नहीं कर सके थे। यह बात अक्षय कुमार ने '' में खुद बताई थी। अक्षय का यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'हाउसफुल 4' के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी यह फनी स्टोरी शेयर की थी। उन्होंने बताया कि शुरुआत में वह जब पहली गर्लफ्रेंड को डेट कर रहे थे तब वह उसके साथ मूवी डेट्स पर गए थे और कई बार साउथ इंडियन रेस्तरां में खाना खिलाने और मद्रास कैफे में कॉफी पिलाने भी ले गए थे। अक्षय ने बताया कि उस दौरान वह इतने शर्मीले थे कि न तो उन्होंने उस लड़की को हाथ लगाया और न ही उसे किस किया। अक्षय के इस शर्मीलेपन के कारण उस लड़की ने उन्हें छोड़ दिया था। हालांकि इसी शो के दौरान अक्षय ने यह बात भी मानी कि इसके बाद उन्होंने पूरी तरह अपनी पर्सनैलिटी को बदल लिया। देखें, वीडियो: वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की पिछली फिल्म 'लक्ष्मी' ऑनलाइन रिलीज हुई थी जिसे क्रिटिक्स और ऑडियंस का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। अब उनकी फिल्म 'सूर्यवंशी' और 'बेल बॉटम' रिलीज होंगी। इन फइल्मों के अलावा उन्होंने 'अतरंगी रे' की शूटिंग पूरी कर ली है। अभी वह 'बच्चन पांडे' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास 'पृथ्वीराज' और 'राम सेतु' जैसी फिल्में भी हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3o03qSq

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.