Type Here to Get Search Results !

Watch: शिल्पा शेट्टी बेटे के साथ एंजॉय करती दिखीं ट्रैम्पोलिन, बताए हमेशा यंग रहने के 3 तरीके

सोशल मीडिया पर इंट्रेस्टिंग पोस्ट डालती रहती हैं। कभी ये पोस्ट फनी होते हैं तो कभी लोगों को प्रेरणा देने वाले। अब उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें बढ़ती उम्र को लेकर बात की है। उन्होंने उम्र को मुट्ठी में करने के 3 कारगर तरीके भी बताए हैं। उम्र बढ़ने पर नहीं है कंट्रोल लेकिन... शिल्पा शेट्टी ने जो वीडियो पोस्ट किया है, इसमें वह अपने बेटे वियान के साथ ट्रैम्पोलिन एंजॉय करती दिखाई दे रही हैं। शिल्पा ने इसके साथ मेसेज लिखा है, बढ़ती उम्र एक ऐसी प्रक्रिया है जिस पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं होता। लेकिन आप एक खास उम्र पार चुके हैं तो क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए इसमें बांधने वाली घिसी-पिटी बातों पर मैं यकीन नहीं करती। शिल्पा ने कहा, दिल से रहें जवान शिल्पा आगे लिखती हैं, उम्र के साथ आपकी हड्डियों, नर्व्स और मसल्स को काफी नुकसान पहुंचता हे लेकिन अपना ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए सिर्फ 3 साधारण नियमों का पालन करना होता है। 1. सही खाएं। 2. नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। 3. ज्यादा हंसें और मुस्कुराएं। शरीर की उम्र भले ही कुछ भी हो गई हो, अगर आप दिल से जवान हैं तो कुछ भी पा सकते हैं। निकम्मा में नजर आएंगी शिल्पा शेट्टी वर्क फ्रंट पर बात करें तो शिल्पा शेट्टी सब्बीर खान की ऐक्शन-कॉमिडी फिल्म 'निकम्मा' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ अभिमन्यू दासानी भी हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3bRLmaN

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.