
बॉलिवुड के ऐक्टर और फिल्ममेकर का मंगलवार को कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया। इस खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में है। वहीं कपूर परिवार 1 साल के अंदर परिवार का दूसरा सदस्य खोने के बाद सदमे में है। राजीव का अंतिम संस्कार मंगलवार को ही कर दिया गया था। उनके चौथे से जुड़ी सूचना परिवार के सदस्यों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। सावधानी के चलते नहीं होगा चौथा करीना कपूर और नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, इस समय चल रही पेंडेमिक की परिस्थितियों को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से स्वर्गीय राजीव कपूर के लिए चौथे की रस्म नहीं की जाएगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। पूरा राज कपूर परिवार इस दुख में आपके साथ है। ऋषि कपूर के निधन पर भी नहीं जुटी थी भीड़ राजीव कपूर के बड़े भाई ऋषि कपूर का निधन बीते साल 30 अप्रैल को हुआ था। कोरोना के चलते उनके अंतिम संस्कार में भी ज्यादा लोग नहीं आ पाए थे। उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर भी कोरोना प्रोटोकॉल्स के चलते अपने पिता को आखिरी बार नहीं देख पाई थीं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3q9oc3P