Type Here to Get Search Results !

स्वरा भास्कर ने रिहाना को कहा 'टुकड़े टुकड़े गैंग' की इंटरनैशनल मेंबर, कहा- बहन...

सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहने वाली और बेबाकी से अपने विचार रखने वाली बॉलिवुड ऐक्ट्रेस लगातार चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने के सपोर्ट में कई ट्वीट किए थे। इसके साथ ही वह से भी सोशल मीडिया पर भिड़ चुकी हैं। अब स्वरा ने अमेरिकन पॉप स्टार का समर्थन किया है। स्वरा का लेटेस्ट ट्वीट पर सबका ध्यान जा रहा है जिसमें उन्होंने रिहाना को इंटरनैशनल टुकड़े टुकड़े गैंग की मेंबर कहा है। अपनी शूटिंग से एक कॉफी मग की तस्वीर शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा, 'शूटिंग डे...यह तस्वीर सबसे नई इंटरनैशनल 'टुकड़े टुकड़े गैंग' की सदस्य बहन रिहाना को समर्पित है।' देखें, ट्वीट: बता दें कि रिहाना ने कुछ दिनों पहले भारत में चल रहे किसान आंदोलन के सपोर्ट में ट्वीट किया था और कहा था कि इस पर बात की जानी चाहिए। रिहाना के बाद मिया खलीफा, ग्रेटा थनबर्ग और अमांडा सर्नी जैसी कई इंटरनैशनल सिलेब्रिटीज ने किसान आंदोलन के सपोर्ट में ट्वीट किया था। इसके बाद बहुत से भारतीय सिलेब्रिटीज ने इनके विरोध में और भारत सरकार के सपोर्ट में ट्वीट करते हुए किसान आंदोलन को भारत का आंतरिक मसला बताया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3cYzHYc

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.