Type Here to Get Search Results !

सपना चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

मशहूर हरियाणवी डांसर और ऐक्ट्रेस का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल में सपना के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है। खबर है कि दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सपना सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ यह मामला दर्ज किया है। सपना पर आरोप हैं कि उन्होंने पैसे लेने के बाद एग्रीमेंट तोड़ दिया। एक कंपनी ने सपना चौधरी और उनके परिवार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 50 लाख रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की है। कंपनी का आरोप है कि सपना ने उनके साथ 2018 में एग्रीमेंट किया था। कंपनी का आरोप है कि सपना और उनके परिवार ने कई बार लाखों रुपया कंपनी से लिया लेकिन कभी पूरी रकम वापस नहीं की। दिल्ली पुलिस ने इंडियन पीनल कोड के सेक्शन 420, 120B और 406 के तहत सपना और उनके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें कि सपना फेमस हरियाणवी डांसर रही हैं। बिग बॉस में भाग लेने के बाद सपना घर-घर में मशहूर हो गईं। सपना ने कई सुपरहिट म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। सपना बॉलिवुड में भी डेब्यू कर चुकी हैं लेकिन उनकी फिल्म फ्लॉप रही। जल्द ही सपना एक क्राइम बेस्ट टीवी सीरीज में दिखाई देने वाली हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3rHqZS9

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.