बॉलिवुड में अगर कोई ऐसा ऐक्टर है जो अपनी बेटी के भी पिता के रोल में फिट नहीं बैठता तो वह हैं अनिल कपूर। वह इतने यंग दिखते हैं कि माना जाता है, उम्र पर उल्टा असर कर रही है। आज (24 दिसंबर को) उनका जन्मदिन है। उनके इस दिन को खास बनाने के लिए उनकी बेटी ने खास मेसेज लिखा है। सोनम को है डैड से मिलने का इंतजार सोनम ने लिखा है, हैपी बर्थडे डैडी... आप सबसे पॉजिटिव, दयालु, उदार इंसान हैं और हम भाग्यशाली हैं कि आपके संस्कार हमारे अंदर हैं। मैं आपको बहुत याद करती हूं और नए साल में आपसे मिलने का बेसब्री से इंतजार है। कोरोना के बीच लंदन में हैं सोनम सोनम कपूर बीते कुछ महीनों से अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में हैं। कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने के बाद वहां एक और महीने के लिए लॉकडाउन हो गया है। सोनम कपूर आखिरी बार 'जोया फैक्टर' में नजर आई थीं। फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और फैन्स को सोनम की नई फिल्म के अनाउंसमेंट का इंतजार है। AK Vs Ak में दिखेंगे अनिल कपूर वहीं अनिल कपूर कुणाल खेमू के साथ फिल्म 'मलंग' में नजर आए थे। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी भी थे। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। अनिल कपूर अब AK Vs AK में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ अनुराग कश्यप हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Jg1BlY