Type Here to Get Search Results !

बायसेक्‍सुअल से लेकर मोलेस्‍टेशन तक, विवादों से है विकास गुप्‍ता का पुराना नाता

विकास गुप्‍ता 'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा नाम है, जिसकी आप आलोचना कर सकते हैं, जिनसे आप प्‍यार कर सकते हैं, लेकिन उन्‍हें नजरअंदाज नहीं कर सकते। एक ऐसा कंटेस्‍टेंट, जो अकेले भी खड़ा हो तो उसमें जीतने का दम दिखता है। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि विकास माइंड गेम्‍स खेलते हैं। वह अपनी सुविधा के अनुसार साथी कंटेस्‍टेंट को बरगला सकते हैं, किसी को भी अपने फेवर में वोट करने या खेलने का तिकड़म लगा सकते हैं। लेकिन यही विकास गुप्‍ता अपने निजी जीवन में कई बार विवादों में रहे हैं। कभी बायसेक्‍सुअल होने की वजह से तो कभी मोलेस्‍टेशन के आरोपों के कारण।

Being Bisexual to Molestation Charges Vikas Gupta and his shocking controversies: विकास गुप्‍ता का विवादों से पुराना नाता रहा है। श‍िल्‍पा श‍िंदे ने आरोप लगाए कि विकास ने उन्‍हें करियर तबाह करने की धमकी दी है, जबकि 'कसौटी जिंदगी के' फेम पार्थ समथान विकास पर मोलेस्‍टेशन के आरोप लगा चुके हैं।

बायसेक्‍सुअल से लेकर मोलेस्‍टेशन तक, विवादों से है विकास गुप्‍ता का पुराना नाता

विकास गुप्‍ता 'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा नाम है, जिसकी आप आलोचना कर सकते हैं, जिनसे आप प्‍यार कर सकते हैं, लेकिन उन्‍हें नजरअंदाज नहीं कर सकते। एक ऐसा कंटेस्‍टेंट, जो अकेले भी खड़ा हो तो उसमें जीतने का दम दिखता है। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि विकास माइंड गेम्‍स खेलते हैं। वह अपनी सुविधा के अनुसार साथी कंटेस्‍टेंट को बरगला सकते हैं, किसी को भी अपने फेवर में वोट करने या खेलने का तिकड़म लगा सकते हैं। लेकिन यही विकास गुप्‍ता अपने निजी जीवन में कई बार विवादों में रहे हैं। कभी बायसेक्‍सुअल होने की वजह से तो कभी मोलेस्‍टेशन के आरोपों के कारण।

बायसेक्‍सुअल का ऐलान, फैमिली ने तोड़ा नाता
बायसेक्‍सुअल का ऐलान, फैमिली ने तोड़ा नाता

शुरुआत, ताजा मामले से करते हैं। साल 2020 के जून महीने में ही विकास गुप्‍ता ने खुद ट्विटर पर यह ऐलान किया कि वह बायसेक्‍सुअल हैं। इस कारण जहां एक ओर विकास को इंडस्‍ट्री और करोड़ों फैन्‍स का सपोर्ट मिला, वहीं उनकी फैमिली ने उनसे रिश्‍ते तोड़ लिए। अपने कई इंटरव्‍यू में विकास इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि उनके ऐलान के बाद उनके भाई और मां ने उनसे दूर जाने का फैसला कर लिया। दोनों अब विकास के साथ नहीं रहते हैं।

पार्थ समथान ने लगाया मोलेस्‍टेशन का आरोप
पार्थ समथान ने लगाया मोलेस्‍टेशन का आरोप

साल 2016 में टीवी ऐक्‍टर पार्थ समथान ने विकास गुप्‍ता पर मोलेस्‍टेशन यानी छेड़खानी के आरोप लगाए। यही नहीं, पार्थ ने यह भी कहा कि विकास ने उन्‍हें धमकी दी है कि वह उनका करियर तबाह कर देंगे। पार्थ के आरोपों की झड़ी में यह बात भी थी कि विकास ने उनके काम के पैसे भी रोक लिए। पार्थ ने पुलिस में इस बाबत श‍िकायत दर्ज की।

श‍िल्‍पा श‍िंदे के साथ झगड़ा
श‍िल्‍पा श‍िंदे के साथ झगड़ा

'भाबीजी घर पर हैं' फेम श‍िल्‍पा श‍िंदे और विकास गुप्‍ता ने 'बिग बॉस 11' में हिस्‍सा लिया था। शो के दौरान और शो के बाद दोनों में आर-पार की लड़ाई छ‍िड़ गई। श‍िल्‍पा ने आरोप लगाया कि विकास ने उन्‍हें करियर तबाह करने की धमकी दी है। श‍िल्‍पा ने यह भी कहा कि विकास के कारण ही उन्‍हें 'भाबीजी घर पर हैं' सीरियल छोड़ना पड़ा।

प्रियांक शर्मा के साथ विकास का रिश्‍ता
प्रियांक शर्मा के साथ विकास का रिश्‍ता

खुद को बायसेक्‍सुअल बताने के बाद विकास गुप्‍ता ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्‍होंने दावा किया कि वह प्रियांक शर्मा के साथ रिलेशन में थे। दोनों 'बिग बॉस 11' में साथ थे। विकास ने यह भी बताया कि वह और प्रियांक दो साल से एक ही घर में रह रहे हैं। विकास ने कहा कि प्रियांक ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया है और वह शोषण का श‍िकार हुए हैं।

from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2KnNMCL

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.