केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए विवादित कृषि कानूनों के विरोध में देशभर के किसान दिल्ली में जुट रहे हैं। यह आंदोलन सबसे पहले पंजाब के किसानों ने शुरू किया था। इसके बाद हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों के बाद देश के अलग-अलग राज्यों के किसान भी आंदोलनकारियों के सपोर्ट में उतर आए हैं। केवल किसान ही नहीं बल्कि अब सिलेब्रिटीज भी किसानों के इस आंदोलन का सपोर्ट कर रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री के अलावा भी पंजाब के कई सिलेब्रटीज ने किसानों का सपोर्ट किया है। आइए जानते हैं किस सिलेब्रिटी ने क्या लिखा:सोनू सूद, दिलजीत दोसांझ, विशाल डडलानी, स्वरा भास्कर, वीर दास और तापसी पन्नू जैसे बॉलिवुड कलाकारों के साथ ही पंजाब के कई सिलेब्रिटीज अब खुलकर आंदोलन कर रहे किसानों के सपोर्ट में आ गए हैं। जानें, किस सिलेब्रिटी ने किसानों के लिए क्या लिखा।

केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए विवादित कृषि कानूनों के विरोध में देशभर के किसान दिल्ली में जुट रहे हैं। यह आंदोलन सबसे पहले पंजाब के किसानों ने शुरू किया था। इसके बाद हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों के बाद देश के अलग-अलग राज्यों के किसान भी आंदोलनकारियों के सपोर्ट में उतर आए हैं। केवल किसान ही नहीं बल्कि अब सिलेब्रिटीज भी किसानों के इस आंदोलन का सपोर्ट कर रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री के अलावा भी पंजाब के कई सिलेब्रटीज ने किसानों का सपोर्ट किया है। आइए जानते हैं किस सिलेब्रिटी ने क्या लिखा:
सिमी ग्रेवाल

ऐक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल लगातार सोशल मीडिया के जरिए किसानों की मांगों का सपोर्ट कर रही हैं। सिमी ग्रेवाल ने मुंबई में 2018 में हुए किसान आंदोलन की तस्वीर शेयर करते हुए पूछा है कि क्या तब भी किसानों की मांगे पूरी हुई थीं और उस आंदोलन का कोई नतीजा निकला था? इससे पहले उन्होंने एक पुलिसकर्मी को खाना ऑफर करते किसान का कार्टून शेयर किया था।
जैज़ी बी

मशहूर इंडियन कनैडियन सिंगर जैज़ी बी ने भी किसानों के सपोर्ट में ट्वीट किया है। जैज़ी बी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर किसान आंदोलन के कई वीडियो भी शेयर किए हैं।
दिलजीत दोसांझ

मशहूर सिंगर और ऐक्टर दिलजीत दोसांझ भी लगातार किसानों के सपोर्ट में आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है 'हम किसान हैं, आतंकवादी नहीं।'
गिप्पी ग्रेवाल

मशहूर पंजाबी ऐक्टर और सिंगर गिप्पी ग्रेवाल ने भी किसानों के सपोर्ट में अपनी आवाज उठा है। गिप्पी ग्रेवाल ने भी किसानों के आंदोलन के कई वीडियो और पोस्टर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए हैं।
गुरप्रीत घुग्गी

मशूहर पंजाबी ऐक्टर और कमीडियन गुरप्रीत घुग्गी ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए युवाओं से हिंसा से दूर रहने की अपील की है।
अंगद बेदी

मशहूर ऐक्टर और नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी ने भी किसानों की मांगों का सपोर्ट किया है। अंगद बेदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दिलजीत दोसांझ का ट्वीट शेयर किया है।
हरभजन सिंह

मशहूर क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी किसानों की मांगों का सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'किसान हमारा अन्नदाता है। हमको अन्नदाता को थोड़ा समय देना चाहिए। क्या यह वाजिब नहीं होगा। बिना पुलिस भिड़ंत के क्या हम उनकी बात नहीं सुन सकते। कृपया किसान की भी सुनिए जय हिंद।'
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/36tD0Tn