Type Here to Get Search Results !

मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया क्यूट वीडियो, दिखाया अपने योग पार्टनर का अंदाज़

मलाइका अरोड़ा बॉलिवुड की उन ऐक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं, जो अपने फिटनेस को लेकर बेहद जागरुक हैं। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव हैं और अपनी जिम वा योग वाली तस्वीरों को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने योग पार्टनर की झलक भी दिखा रही हैं। मलाइका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरा योग पार्टनर axl', जिसमें वह खुद योग करती दिख रही हैं। जहां वह बैठी हैं उनके पास ही उनका PET डॉग बैठा है और फिर वह उसे खींचकर अपने सामने ले आती हैं। इसके बाद अपने डॉगी से योग करने को कहती हैं। डॉगी के साथ मलाइका का यह छोटा सा वीडियो बेहद क्यूट है। मलाइका अपनी फिटनेस और प्रफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में छाई रहती हैं। मलाइका पिछले काफी समय से अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रह रही हैं। हाल ही में मलाइका ने अर्जुन कपूर को धर्मशाला में जॉइन किया था, जहां वह पहले से अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। थैंक्सगिविंग 2020 के मौके पर मलाइका अरोड़ा ने वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उनकी जिंदगी के खास लम्हें और अहम लोग थे। वीडियो में अर्जुन कपूर कई जगह नजर आए थे। मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे की बाहों में बाहें डाले हुए दिख रहे थे और इससे भी खूबसूरत उनका कैप्शन था। मलाइका ने लिखा, 'जब तुम साथ होते हो कोई पल मायूसी वाला नहीं होता।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/37Ljq5Z

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.