Type Here to Get Search Results !

सुशांत ने सुनाया था अपने फर्स्ट डेट का किस्सा, ट्यूशन पढ़ाकर खरीदी थी बाइक और आलू पराठे खाने मूर्थल गए थे

सुशांत सिंह राजपूत को गए 6 महीने से अधिक गुजर गए और हर दिन अपने इस चहेते स्टार के लिए लोगों को प्यार बढ़ता ही जा रहा है। सुशांत सिंह राजपूत बचपन से ही काफी शर्मीले थे और उनका स्वभाव ही है जिनकी वजह से उनके चाहने वाले दुनिया भर में मौजूद हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी पहली डेट का एक किस्सा शर्माते हुए एक इंटरव्यू में शेयर किया था। एक इंटरव्यू में सुशांत से उनके फर्स्ट लव के बारे में पूछा, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पहली बार चौथी क्लास में प्यार हुआ था और वो एक टीचर थीं। इसके बाद उनसे पूछा गया कि इसके बाद का फर्स्ट लव या कोई गर्ल क्रश रहा? जिसपर ऐक्टर ने जवाब दिया- मैं बहुत शर्मीला लड़का हूं, मैं किसी को जाकर बोल नहीं सकता कि मैं तुमसे प्यार करता हूं। जब उनसे पूछा गया कि उन्हें कब पहली बार प्रपोज़ किया गया या पहला रिलेशनशिप? इसपर सुशांत ने जवाब में कहा- नौवीं क्लास में। हालांकि, जब फर्स्ट डेट की बात पूछी गई तो उन्होंने कहा, 'यह तब हुआ जब मैं कॉलेज में गया। तब तक पैसे नहीं होते थे न! जब फर्स्ट इयर में मैं दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में गया था तो जो स्टूडेंट इंजीनियरिंग के एग्ज़ाम में बैठने वाले होते थे उन्हें मैं ट्यूशन पढ़ाया करता था। उससे पैसे मिलते थे और तब उन पैसों से मैंने बाइक खरीदी थी।' उन्होंने आगे बताया कि पहली डेट पर मूर्थल गए थे आलू के पराठे खाने। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने सपनों पर भी बातें की थी और कहा था कि वह हर 6 महीने में 50 ड्रीम बनाते हैं और पूरा होने पर उसे टिक किया करते हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा था कि सपने बनाते रहेंगे और जीते रहेंगे। सुशांत हमारे बीच अब नहीं हैं। पिछले साल 14 जून को यह सुनकर दुनिया भर में उनके फैन्स हिल गए कि अब वह नहीं रहे। बांद्रा में उनके घर पर उनके कमरे में उनका मृत शरीर पाया गया। बताया गया कि यह केस आत्महत्या का है। हालांकि, किसी के लिए भी यकीन कर पाना बेहद मुश्किल था। फैन्स ने इसे आत्महत्या मानने से साफ इन्कार कर दिया। सुशांत की मौत के एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद उनके पिता के.के. सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि रिया ने सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाया है। हालांकि, मामले की जांच आज भी सीबीआई के हाथ में हैं और अब तक सुशांत की मौत की असली वजह सामने नहीं आ सकी है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2LUz8mW

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.