Type Here to Get Search Results !

सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर अंकिता लोखंडे ने निकाला पुराना वीडियो, लिखा- आज शेयर करूंगी

सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर हर कोई उन्हें याद कर रहा है। उनके फैन्स, परिवार के लोग और दोस्त सभी इमोशनल हैं। इस बीच अंकिता लोखंडे ने सुशांत का एक पुराना वीडियो पोस्ट किया है। इसमें सुशांत अंकिता के डॉगी स्कॉच के साथ खेलते दिखाई दे रहे हैं। अंकिता ने कुछ इस तरह किया सुशांत को याद अंकिता ने वीडियो के साथ #SushantDay मनाया है और लिखा है, मुझे नहीं पता कि कैसे शुरुआत करूं और क्या कहूं लेकिन हां, आज मैं तुम्हें सेलिब्रेट करने के लिए तुम्हारे कुछ पुराने वीडियोज शेयर करने जा रही हूं। यही तुम्हारी बची हुई यादें हैं जो मेरे साथ हैं और मैं हमेशा तुमको ऐसे ही याद करूंगी। खुश, इंटिलेजेंट, रोमांटिक, पागल और प्यारे। स्कॉच ने हमेशा तुमको याद किया है और अब मुझे लगता है कि वह तुमको और ज्यादा याद करता है। मैं प्रार्थना करती हूं और मैं जानती हूं तुम जहां हो वहां बहुत खुश हो। हैपी बर्थडे, हमेशा तुमको याद करती रहूंगी। 2016 में हुआ था अंकिता और सुशांत का ब्रेकअप के साथ करीब छह साल रिलेशनशिप में रही हैं। दोनों साथ में रहते थे और शादी करने का प्लान था। 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद सुशांत का नाम उनकी को-स्टार्स से जुड़ा बाद में रिया चक्रवर्ती उनकी लाइफ में आ गईं। अंकिता अब विकी जैन के साथ रिलेशनशिप में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3bWQp9V

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.