बॉलिवुड की सबसे हॉट और स्टाइलिश दीवा मलाइका अरोड़ा नए साल के मौके पर छुट्टियों पर गोवा गई थीं। उनकी गोवा की ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। हालांकि लगता है कि मलाइका की गोवा की ट्रिप अभी तक खत्म नहीं हुई है और वह अभी भी अपनी इस ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। मलाइका की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। आप भी देखें, मलाइका की ये तस्वीरें।मलाइका अरोड़ा की गोवा वकेशन की स्विमसूट तस्वीरें अभी तक सोशल मीडिया पर तहलका मचाए हुए हैं। मलाइका ने अब अपनी एक और पूल पिक सोशल मीडिया पर शेयर की है।

बॉलिवुड की सबसे हॉट और स्टाइलिश दीवा मलाइका अरोड़ा नए साल के मौके पर छुट्टियों पर गोवा गई थीं। उनकी गोवा की ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। हालांकि लगता है कि मलाइका की गोवा की ट्रिप अभी तक खत्म नहीं हुई है और वह अभी भी अपनी इस ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। मलाइका की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। आप भी देखें, मलाइका की ये तस्वीरें।
ये है मलाइका की लेटेस्ट शेयर की तस्वीर

मलाइका ने मंगलवार 19 जनवरी को गोवा वकेशन की अपनी यह पूल पिक सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर को लाखों लोगों ने लाइक किया है और इसमें मलाइका की कातिलाना अदा देखने लायक है।
मलाइका के इस फोटो ने लोगों को किया दीवाना

मलाइका ने बिकीनी में अपनी यह तस्वीर गोवा वकेशन के दौरान ही शेयर की थी। मलाइका की यह तस्वीर रातोंरात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। अब भी आपको सोशल मीडिया पर मलाइका की अन्य तस्वीरों के साथ यह तस्वीर किसी न किसी पेज पर देखने को मिल जाएगी।
ग्रीन ड्रेस में मलाइका का जलवा

यह तस्वीर मलाइका ने पिछले रविवार की सुबह गोवा से लौटने के बाद शेयर की थी। मलाइका की यह तस्वीर बेहद स्टाइलिश है। इस तस्वीर को देखकर फैन्स अंदाजा लगा रहे थे कि यह मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने ही क्लिक की होगी।
बॉयफ्रेंड अर्जुन और बहन अमृता के साथ गई थीं गोवा

मलाइका अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर और बहन अमृता अरोड़ा के अलावा कुछ नजदीकी दोस्तों के ग्रुप के साथ क्रिसमस से पहले गोवा गई थीं। न्यू इयर गोवा में मनाने के बाद यह सभी लोग वापस मुंबई आए थे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2LOwIWZ