कन्नड़ ऐक्ट्रेस जयश्री रमैया सोमवार को बेंगलुरू के ओल्ड ऐज ऐंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में मृत अवस्था में पाई गईं। उनका शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। खबर के सामने आने के बाद लोग हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि जयश्री काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं। उनका इलाज बेंगलुरू के संध्या किरण आश्रम में चल रहा था। जयश्री के निधन से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। बिग बॉस का थीं हिस्सा जयश्री ने बिग बॉस कन्नड़ के तीसरे सीजन में भी हिस्सा लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें रिऐलिटी शो में भाग लेने के बाद ज्यादा काम नहीं मिल रहा था और इस वजह से वह बेहद दुखी थीं। उन्होंने काम न मिलने का जिक्र अपने दोस्तों से भी किया था। पिछले साल की थी इच्छामृत्यु की मांगबता दें, पिछले साल जयश्री रमैया ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने डिप्रेशन में होने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि वह डिप्रेशन से लड़ नहीं सकती हैं और उन्हें इच्छामृत्यु चाहिए। ऐक्ट्रेस ने बताया था कि वह आर्थिक रूप से स्थिर हैं लेकिन बचपन से धोखा मिलने के कारण वह डिप्रेशन में चली गई हैं। हारा हुआ महसूस कर रही थीं जयश्रीजयश्री ने आगे बताया था कि वह खुद को हारा हुआ महसूस कर रही हैं। उन्होंने एक लाइव सेशन में कहा था, 'मैं ये सब पब्लिसिटी के लिए नहीं कर रही हूं। मैं सुदीप सर से भी आर्थिक मदद की उम्मीद नहीं कर रही हूं। मैं केवल अपनी मौत की उम्मीद कर रही हूं क्योंकि मैं डिप्रेशन से लड़ने में असमर्थ हूं। मैं एक अच्छी लड़की नहीं हूं। प्लीज, प्लीज, प्लीज मुझे इच्छामृत्यु दें।'
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/39fGiep