पिछले काफी समय से साउथ के सुपर स्टार राम चरण, जूनियर एनटीआर, , श्रिया सरन और की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म काफी चर्चा में है। अब इस फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है और आलिया भट्ट ने खुद ही सोशल मीडिया प इसका एक पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। 'बाहुबली' जैसी सुपरहिट सीरीज बनाने वाले डायरेक्टर के डायेक्शन में बनी यह फिल्म 13 अक्टूबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म का पोस्टर और रिलीज डेट शेयर करते हुए आलिया ने अपने ट्वीट में लिखा, 'RRR के लिए तैयार हो जाइए, 13.10.2021 को सिनेमाघरों में' यह फिल्म 1920 के दशक के क्रांतिकारियों अल्लूरी सीतारामा राजू और कोमाराम भीम की जिंदगी पर आधारित है। बता दें कि यह मल्टी-स्टारर पीरियण ड्रामा फिल्म 8 जनवरी 2021 को रिलीज होनी थी मगर कोरोना वायरस के कारण इस फिल्म की रिलीज टाल दी गई। अभी फिल्म का क्लाइमैक्स सीन शूट किया जा रहा है। यह फिल्म 5 भाषाओं तमिल, हिंदी, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज की जाएगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2MpZ6i3