Type Here to Get Search Results !

जेनेलिया डिसूजा ने शेयर किया पति रितेश देशमुख संग प्यारा वीडियो, बार-बार देखने का करेगा मन

ऐक्ट्रेस ने भले ही फिल्मों से दूरी बनाकर रखी हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने पति और बच्चों के फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब जेनेलिया डिसूजा ने रितेश देशमुख के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इसमें दोनों के क्यूट अंदाज को बार-बार देखने का मन करेगा। जेनेलिया डिसूजा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह बेड पर लेटी हुई हैं, तभी रितेश देशमुख उन्हें प्यार करने लगते हैं। दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में 'मेरी राहें...' सॉन्ग बज रहा है। इस वीडियो के साथ जेनेलिया डिसूजा ने लिखा है, 'हमेशा वाली प्रेम कहानी।' हाल ही में जेनेलिया डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह पार्क में मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही वह चिल्लाते हुए स्लाइस से बाहर आती हैं और नीचे गिर पड़ती हैं। जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख ने एक-दूसरे को 10 साल तक डेट करने के बाद साल 2012 में शादी की थी। इस कपल के दो बच्चे हैं। बता दें कि जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख ने फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से ऐक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3oaZkXQ

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.