Type Here to Get Search Results !

वीडियोः रोहित शेट्टी ने उठाई गाड़ी, कहा- देसी घी और घर के खाने का कमाल

बॉलिवुड फिल्ममेकर अपनी ऐक्शन फिल्म के लिए मशहूर हैं। उनकी फिल्मों में गाड़ियों को धमाके से हवा में उड़ाना या गाड़ियों के साथ स्टंट करने वाले सीन होना आम बात है। अब रोहित शेट्टी ने कार के साथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनका यह वीडियो और उसके साथ लिखा कैप्शन लोगों को खूब पसंद आ रहा है। रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपने हाथों से एक कार का अगला हिस्सा उठाते हुए नजर आ रहे हैं। वह कार को उठान के बाद काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के साथ रोहित शेट्टी ने लिखा, 'न कोई प्रोटीन शेक, न कोई सप्लीमेंट... सिर्फ देसी घी और घर का खाना... वैसे मेरे मीमर्स भाई बता रहे थे कि टेस्ला आ रही है।' रोहित शेट्टी के इस वीडियो पर फैंस जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'टेस्ला जल्द आ रही, फिर कुछ सालों में टेस्ला उड़ेगी फिल्मों में।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'टेस्ला खास तौर पर रोहित शेट्टी के लिए आ रही है... ले टेस्लाः मुझे भी उड़ाना है।' फैन ने लिखा, 'हम अब टेस्ला को ऐक्शन में देख सकते हैं।' वर्कफ्रंट की बात करें तो रोहित शेट्टी की अगली फिल्म 'सर्कस' में रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े नजर आने वाले हैं। वहीं, उनकी 'सूर्यवंशी' भी रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के चलते रिलीज नहीं हो पाई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ दिखाई देंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/39aaxU8

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.