Type Here to Get Search Results !

प्रियंका चोपड़ा को बचपन में परिवारवाले बुलाते थे 'काली', गोरी देखने के लिए अपनाती थीं ये ट्रिक

बॉलिवुड की कई ऐक्ट्रेसस को फेयरनेस क्रीम एंडोर्स करने में गुरेज नहीं। भी करियर की शुरुआत में ऐसा कर चुकी हैं। हालांकि अब उन्हें ऐसा करने का अफसोस है। पीसी ने यह भी बताया था कि बचपन में उन्हें लगता था कि सांवले लोग सुंदर नहीं होते, इस वजह से वह चेहरे पर पाउडर लगाती थीं। प्रियंका सुंदर दिखने के लिए लगाती थीं पाउडर रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ने एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में कहा कि साउथ एशिया में स्किन लाइटनिंग करवाना आम बात थी। उन्होंने बताया कि यह इतनी बड़ी इंडस्ट्री थी कि हर कोई ये कर रहा था। अभी भी फीमेल ऐक्ट्रेस के लिए उनका रंग चेक मार्क होता है लेकिन यह बुरा है। प्रियंका ने कहा कि छोटी बच्ची के रूप में उनके लिए यह बुरा था क्योंकि उन्हें लगता था कि सांवली रंगत सुंदर नहीं होती है तो वह चेहरे पर टैल्कम पाउडर लगाती थीं। पंजाबी फैमिली प्रियंका को बुलाते थे 'काली' प्रियंका ने बताया कि उन्होंने 2015 में ऐसे प्रॉडक्ट्स को एंडोर्स करना बंद कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका ने कहा कि उन्हें ये सब बहुत बुरा लगता था इसलिए ऐसा करना बंद कर दिया। पीसी बताती हैं कि उनके सारे चचेरे भाई-बहन गोरे हैं लेकिन वही डस्की हैं क्योंकि उनके डैड सांवले थे। प्रियंका ने बताया कि उनकी पंजाबी फैमिली उनको 'काली' बुलाती थी। 13 साल की उम्र में वह फेयरनेस क्रीम लगाना चाहती थीं और चाहती थीं कि उनका रंग बदल जाए।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3ogKRtq

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.