26 जनवरी 2021 को भारत अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर के लीड रोल वाली सुपरहिट फिल्म '' एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म पिछली बार जनवरी 2019 में रिलीज हुई थी और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल थी। इस फिल्म के लिए विकी कौशल को नैशनल अवॉर्ड भी मिला था। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म साल 2016 में भारत के उड़ी में सेना पर हुए आतंकवादी हमले के बाद इंडियन आर्मी द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित थी। फिल्म में विकी ने मेजर विहान सिंह शेरगिल का किरदार निभाया था। फिल्म में विकी के अलावा परेश रावल, यामी गौतम, मोहित रैना और कीर्ति कुल्हारी लीड रोल में थे। विकी कौशल को बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड मिलने के अलावा फिल्म को बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट ऑडियॉग्रफी और बेस्ट बैकग्राउंट स्कोर का भी नैशनल अवॉर्ड मिला था। अब गणतंत्र दिवस के मौके पर एक बार फिर यह फिल्म रिलीज होने जा रही है तो माना जा रहा है कि कुछ लोग दोबारा इसे देखने सिनेमाघरों का रुख कर सकते हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3a3Q3f1