Type Here to Get Search Results !

आंखों में काजल, माथे पर टीका...मां की गोद में सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर शेयर कर श्वेता ने कही दिल पिघला देने वाली बात

सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक नई तस्वीर शेयर की है, जिसमें ऐक्टर अपनी मां की गोद में प्यारी सी मुस्कान बिखेरते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सुशांत की मां उन्हें गोद में लिए खड़ी दिख रहीं। तस्वीर में सुशांत के माथे पर टीका लगा है, आंखों में काजल दिख रहा, लेकिन सबसे अधिक जो चीज लोगों का ध्यान खींच रही है वह है उनकी मासूम सी हंसी। श्वेता ने मां-बेटे की इस तस्वीर को Happy #SushantDay लिखते हुए शेयर किया है कहा है, 'यह मुस्कुराहट हर दिल को पिघला सकती है।' सुशांत सिंह राजपूत अपनी मां के सबसे करीब हुआ करते थे। उन्होंने मौत से कुछ दिन पहले अपनी मां को लेकर एक पोस्ट भी लिखा था और यही इंस्टाग्राम पर उनकी आखिरी पोस्ट है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मां का निधन तब हुआ था जब वह केवल 16 साल के थे। इससे पहले श्वेता ने सोशल मीडिया पर सुशांत की तस्वीरों का एक कोलाज पोस्ट किया है, जिसमें परिवार वालों के साथ उनकी ढेरों तस्वीरें हैं। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा है, 'लव यू भाई। तुम मेरा हिस्सा हो और हमेशा रहोगे।' याद दिला दें कि श्वेता सुशांत की मौत के बाद से लगातार उनके लिए सोशल मीडिया के जरिए न्याय की मांग को लेकर आवाज उठाती रही हैं। उन्होंने सुशांत की याद में दुनिया भर के उनके फैन्स को इकट्ठा कर कई मुहीम भी चलाए, जिसमें उनके लिए प्रार्थना से लेकर पौधे तक लगाने का काम शामिल था। श्वेता अपने भाई के लिए हमेशा खड़ी दिखी हैं और उनसे जुड़ी हर बातों को फैन्स से अक्सर शेयर किया करती हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3pasKXq

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.