Type Here to Get Search Results !

अक्षय कुमार ने रिपब्लिक डे पर किया Fau-G गेम लॉन्च, लोगों ने बताईं तकनीकी दिक्कतें

अक्षय कुमार ने गणतंत्र दिवस के खास मौके पर इंडियन मल्टीप्लेयर गेम FAU-G का अनाउंस किया है। PUB-G के बंद होने के बाद से यह गेम चर्चा में है। अक्षय कुमार ने इस गेम का टीजर भी डाला है। गेम का ऑफिशल ट्रैक भी रिलीज हो चुका है। इस गेम को nCORE ने डिवेलप किया है। लोगों ने गेम को डाउनलोड करना शुरू कर दिया है। कुछ लोगों को इंस्टॉल करने में दिक्कत भी आ रही है। अक्षय कुमार ने लिखा, शुरू करें मिशन अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा है। दुश्मनों का सामना करो। अपने देश के लिए लड़ो। हमारे झंडे को बचाओ। भारत का सबसे ऐंटिसिपेटेड ऐक्शन गेम Fearless and United Guards: FAU-G आपको फ्रंटलाइन और उससे आगे भी ले जाएगा। अपना मिशन आज से ही शुरू करें। लोगों ने शेयर किए स्क्रीन शॉट्स अक्षय कुमार के पोस्ट पर उनके फैन्स के तरह-तरह के कॉमेंट्स आ रहे हैं। कई लोगों ने लिखा है कि उन्हें डाउनलोड करने में दिक्कत आ रही है। वहीं कुछ लोगों ने गेम डाउनलोड करते हुए स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3oiT0xp

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.