Type Here to Get Search Results !

Republic Day 2021: बॉलिवुड सिलेब्रिटीज ने कुछ यूं दीं गणतंत्र दिवस की बधाई

आज 26 जनवरी 2021 को पूरा भारत अपना 72वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना रहा है। आज ही के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। इस मौके पर बॉलिवुड सिलेब्रिटीज ने भी फैन्स को अपने-अपने तरीके से गणतंत्र दिवस की बधाइयां दी हैं। देखें, किस सिलेब्रिटी ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर क्या-क्या किया है शेयर। बॉलिवुड के शहंशाह ने तिरंगे के साथ अपनी 3 तस्वीरों का कोलाज सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, '26 जनवरी गणतंत्र दिवस... सुख शांति समृद्धि और सुरक्षित रहें' जरूरतमंद लोगों की मदद करके हमेशा सुर्खियों में रहने वाले ऐक्टर ने तिरंगे के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'एक जिंदगी को बदलने की प्रतिज्ञा लें... हैपी रिपब्लिक डे' बॉलिवुड ऐक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे आरिक की 2 तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह तिरंगे रंग की टीशर्ट में दिखाई दे रहा है। अर्जुन ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'हमारी नींव मजबूत है और भविष्य उज्जवल। गणतंत्र दिवस की बधाई।' सोनाली बेंद्रे ने गेटवे ऑफ इंडिया के सामने तिरंगा हाथ में लिए अपना एक छोटा वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'भारत के लिए हमेशा सबसे अच्छा हो...जय हिंद' ऐक्टर ने तिरंगे के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'तन मन धन से बढ़कर जन गण मन। सत्यमेव जयते 2 की टीम सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देती है।' इस पोस्ट में जॉन अब्राहम ने अपनी आने वाली फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की रिलीज डेट भी बताई है। यह फिल्म 14 मई 2021 को ईद के मौके पर रिलीज होगी। ने गणतंत्र दिवस की बधाई देने के लिए सोशल मीडिया पर अपना मेसेज एक वीडियो के जरिए दिया है। ने अपना तिरंग के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मन में स्वतंत्रता, शब्दों में ताकत, रक्त में शुद्धता, आत्मा में गर्व, दिलों में उत्साह, चलिए अपने भारत को सलाम करते हैं। हम अपनी भारत के महान लोगों भगत सिंह, महात्मा गांधी, सरोजिनी नायडू और रबींद्रनाथ टैगोर को इस गण तंत्र दिवस पर नमन करते हैं। हैपी रिपब्लिक डे 2021'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3iO1Dim

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.