Type Here to Get Search Results !

Sushant Birth Anniversary: जिगरी यार सुशांत को याद कर भावुक हुए महेश शेट्टी, लिखा- ये दिन पहले जैसा न होगा

सुशांत सिंह राजपूत आज जिंदा होते तो बड़ी धूमधाम से अपना 35वां बर्थडे मना रहे होते। कुछ इसी ख्याल के साथ जहां सुशांत के फैन्स उन्हें बहुत याद कर रहे हैं, वहीं ऐक्टर के दोस्तों और सेलेब्स ने भी उन्हें 35वीं बर्थ ऐनिवर्सरी पर याद किया। सुशांत की 21 जनवरी को बर्थ ऐनिवर्सरी है और इस मौके पर हर किसी ने उन्हें याद किया। सुशांत के बेस्ट फ्रेंड महेश शेट्टी ने ऐक्टर के साथ बिताए उन हसीन लम्हों की तस्वीरें शेयर की हैं, जब दोनों एक पार्क में रात के अंधेरे में झूला झूल रहे थे। मस्ती के उन पलों को याद करते हुए महेश शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'नींद में जब तुम किसी ब्लैक होल के पास लाइट की स्पीड से ट्रैवल कर रहे होगे...बस तुम्हें यह बताना चाहता हूं कि मैं तुम्हें बहुत याद करता हूं भाई। यह दिन अब पहले जैसा कभी नहीं होगा..जब तक मैं तुम्हें फिर से न देख लूं।' पढ़ें: पढ़ें: सुशांत की यादों में खोईं अंकिता, शेयर किए उनके अनदेखे वीडियो 'पवित्र रिश्ता' में सुशांत सिंह राजपूत के साथ ही अपना ऐक्टिंग करियर शुरू करने वालीं और ऐक्टर की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी सुशांत को याद किया और कुछ पुराने वीडियो शेयर किए। इनमें से एक वीडियो में सुशांत के डॉगी स्कॉच के साथ खेलते नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरे वीडियो में सुशांत अपने आदर्श शाहरुख खान के गाने 'तू है मेरी किरण' पर उनकी कॉपी करते दिख रहे हैं। इस वीडियो के साथ अंकिता ने लिखा, 'हैपी बर्थडे सुशांत। सही मायनों में शाहरुख का सच्चा फैन। जहां भी हो, मुस्कुराते रहो।' पढ़ें: करणवीर बोहरा ने लिखा यह पोस्ट ऐक्टर करणवीर बोहरा भी सुशांत और अंकिता के अच्छे दोस्त थे। उन्होंने भी उनके साथ बिताए खुशी भरे पलों की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की और साथ में लिखा, 'टीजे सिद्धू और सुशांत सिंह राजपूत का बर्थडे बस एक दिन आगे पीछे था और मुझे याद है कि अंकिता लोखंडे ने हमें उसके बर्थडे के लिए बुलाया था। तब हमने प्लान किया था कि दोनों का बर्थडे एक साथ सेलिब्रेट करेंगे। लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ और न ही अब कभी हो पाएगा। मेरे भाई तुम जहां भी हो, मुझे पूरा विश्वास है कि तुम अपना प्यार और स्माइल फैला रहे होगे। लव यू।' पढ़ें: 14 जून 2020 को मृत पाए गए सुशांत राजपूत बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। सुशांत की मौत की खबर से पूरी इंडस्ट्री में मातम पसर गया था और फैन्स को करारा झटका लगा था। फैन्स ने तब सुशांत के लिए न्याय की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर '#justiceforssr जैसे कई हैशटैग ट्रेंड किए। सुशांत के लिए न्याय की मांग आज भी जारी है। सुशांत मामले में लोगों को गुस्सा मूवी माफिया और बॉलिवुड में फैले नेपोटिजम पर भी फूटा। उन्होंने कई बॉलिवुड स्टार्स की फिल्मों का बहिष्कार करना शुरू कर दिया। सुशांत केस की जांच फिर सीबीआई को सौंप दी गई थी जो अब भी जारी है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Ne6s8P

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.