Type Here to Get Search Results !

अंकिता लोखंडे ने सहेजकर रखे थे सुशांत सिंह राजपूत के ये वीडियोज, दोनों ऐसे रहते थे साथ

सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर अंकिता लोखंडे ने उनके कुछ अनदेखे वीडियोज शेयर किए हैं। साथ में यह भी बताया है कि उनके पास सुशांत की यही यादें हैं। उन्होंने बर्थडे मेसेज में एक वीडियो शेयर करके लिखा था कि आज कुछ पुराने वीडियोज पोस्ट करेंगी। अब नए वीडियो में सुशांत शाहरुख खान के गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। साथ में अंकिता भी हैं। अंकिता ने लिखा, SRK का सच्चा फैन सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन को अंकिता भी 'सुशांत डे' के रूप में मना रही हैं। वह उनकी खूबसूरत यादें फैन्स के साथ साझा कर रही हैं। लेटेस्ट वीडियो में सुशांत 'तू है मेरी किरन' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इसमें वह डांस करते-करते अंकिता को भी साथ ले लेते हैं। अंकिता ने इसके साथ कैप्शन लिखा है, हैपी बर्थडे सुशांत, एक सच्चा SRK फैन। जहां भी हो मुस्कुराते रहो। अंकिता के वीडिय पर सुशांत की बहन ने किया कॉमेंट इससे पहले अंकिता ने एक और वीडियो शेयर किया था। इसमें वह अंकिता के डॉगी के साथ खेलते दिखाई दे रहे थे। अंकिता ने इस वीडियो के साथ अंकिता ने प्यारा मेसेज भी लिखा था। इस वीडियो पर सुशांत की बहन श्वेता कीर्ति ने कॉमेंट किया है, कितना स्वीट वीडियो है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2XX8LiM

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.