Type Here to Get Search Results !

Sushant Birth Anniversary: श्रद्धा कपूर से मनोज बाजपेयी तक, बी-टाउन सिलेब्स ने सुशांत को किया याद

बॉलिवुड के दिवंगत अभिनेता का 21 जनवरी को 35वां जन्मदिन है। पिछले साल यानी 21 जनवरी 2021 को सुशांत ने अपना आखिरी बर्थडे अपनी बहनों के साथ चंडीगढ़ में सेलिब्रेट किया था। अगर आज वह हम लोगों के बीच होते तो धूमधाम के साथ फिर जन्मदिन मनाते। सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे के मौके पर उनके फैमिली मेंबर्स और फैंस ने याद किया है। वहीं, कृति सैनन, महेश शेट्टी, प्रीति जिंटा, भूमि पेडनेकर, राजकुमार राव, मनोज बाजपेयी, कियारा आडवाणी, एकता कपूर सहित तमाम बॉलिवुड सिलेब्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद किया है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से पूरी इंडस्ट्री में मातम पसर गया था और फैन्स को करारा झटका लगा था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3iwozSY

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.