Type Here to Get Search Results !

गूगल ने बताया 'बिग बॉस 14' विनर और रनरअप का नाम, फैन्स में मची खलबली

'बिग बॉस 14' के फिनाले में कुछ ही वक्त बचा है। विनर की रेस में , अभिनव शुक्ला, अली गोनी और राहुल वैद्य के नाम आगे हैं। इस बीच फैन्स ने गूगल पर इस सीजन के विनर का नाम सर्च करना भी शुरू कर दिया है। इंट्रेस्टिंग बात है कि गूगल रिजल्ट में नाम दिखा भी रहा है और यह नाम है रुबीना दिलैक। गूगल ने दिखाया विनर और रनरअप का नाम आप अगर गूगल में सर्च करते हैं तो रिजल्ट रुबीना दिलैक आएगा। अभी तक रनरअप का नाम राहुल वैद्य आ रहा था। शायद विकीपीडियो पेज बाद में एडिट कर दिया गया। हालांकि रिजल्ट देखकर रुबीना के फैन्स काफी खुश हैं। वहीं कुछ लोग नाखुश भी हैं क्योंकि वह रुबीना को सीजन के विनर के तौर पर नहीं देखते। रुबीना की है जबरदस्त फैन फॉलोइंग, राहुल भी रेस में 'बिग बॉस 14' फिनाले के करीब है। विकास गुप्ता के इविक्शन के बाद शो में रुबीन दिलैक, अभिनव शुक्ला, अली गोनी, राहुल वैद्य, राखी सावंत, अर्शी खान, निकी तंबोली और एजाज खान की प्रॉक्सी देवोलीना भट्टाचार्जी बची हैं। फैन्स अपने-अपने फेवरिट सिलेब को सपोर्ट कर रहे हैं। रुबीना की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है, जिसको देखकर लोग उनके विनर होने के कयास लगा रहे हैं। वहीं अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य और अली गोनी को भी फैन्स का तगड़ा सपोर्ट मिल रहा है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3rhS12e

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.