Type Here to Get Search Results !

ऐनिवर्सरी पर रितेश देशमुख के कान काटती नजर आईं जेनेलिया डिसूजा, वीडियो वायरल

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूज़ा की आज वेडिंग ऐनिवर्सरी है। बॉलिवुड के सबसे खूबसूरत कपल में से एक रितेश और जेनेलिया ने अपनी शादी के 9 साल खुशी-खुशी पूरे कर लिए। इस मौके पर जेनेलिया ने एक लाजवाब वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रितेश पर प्यार लुटाती दिख रही हैं। बॉलिवुड की हसीन ऐक्ट्रेसेस में से एक जेनेलिया ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रितेश देशमुख के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर आपको यकीन हो जाएगा कि जेनेलिया रितेश के लिए कितनी क्रेज़ी और उनके प्यार में किस कदर पागल हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने रितेश देशमुख को एनिवर्सरी विश किया है। वीडियो में जेनेलिया कभी रितेश को Kiss करती दिख रही हैं तो कभी उनके कान काटती दिख रही हैं। वीडियो में दोनों के बीच का प्यार खूब छलक रहा है। फैन्स जेनेलिया के इस वीडियो पर खूब कॉमेंट्स करते नजर आ रहे हैं। पिछले साल ऐनिवर्सरी पर रितेश देशमुखे ने एक फनी वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह जेनेलिया के साथ नजर आ रहे थे। बता दें कि रितेश देशमुख और जेनेलिया की मुलाकात साल 2002 में पहली बार हुई थी। यह फिल्म 'तुझे मेरी कसम' का सेट था और पहली नजर में ही इन्हें प्यार हो गया। हालांकि शादी का फैसला लेने में दोनों ने जल्दबाजी नहीं की और काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद जेनेलिया और रितेश ने साल 2012 में शादी रचा ली। रितेश और जेनेलिया ने मराठी और क्रिश्चन रीति-रिवाजों से शादी की। दोनों सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। हालांकि शादी के बाद जेनेलिया ने फिल्मों से दूरी बना ली। अब वह दो बच्चों की मां हैं और अपनी शादीशुदा खुशहाल लाइफ का भरपूर आनंद ले रही हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3oNhIWJ

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.