बॉलिवुड ऐक्ट्रेस आजकल अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर अपने कॉमेंट्स के कारण ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर सुपर ऐक्टिव रहने वाली कंगना ने अब अपनी आने वाली फिल्म '' से अपने 2 स्टिल फोटोज शेयर किए हैं। इन फोटोज में कंगना हाथ में राइफल लिए ऐक्शन मोड में दिखाई दे रही हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर कंगना इन फोटोज के लिए तारीफ के साथ ही आलोचना भी झेल रही हैं। कंगना इस फिल्म में एजेंट अग्नि के किरदार में हैं। कंगना ने अपनी ये दोनों फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'वे उसे अग्नि बोलते हैं...एक बहादुर धाकड़, मैं कहती हूं कि यह मेरा मौत की के रूप में चित्रण है।' देखें, कंगना की तस्वीरें: कंगना के इस लुक की काफी लोग तारीफ कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस पोस्ट में भी देवी भैरवी को लाए जाने के लिए कंगना की आलोचना कर रहे हैं। बता दें कि का विरोध करने के लिए वैसे भी कंगना आजकल सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना कर रही हैं। नीचे देखें, कुछ लोगों के रिऐक्शंस: बता दें कि 'धाकड़' में कंगना रनौत के साथ निगेटिव रोल में अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इस साल 1 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा कंगना 'तेजस' में भी काम कर रही है। इस फिल्म में वह भारतीय वायु सेना की एक फाइटर पायलट के किरदार में नजर आएंगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3rviyJF