Type Here to Get Search Results !

गांव की इस लड़की ने खेतों के बीच किया है लाजवाब डांस, माधुरी दीक्षित ने भी की जमकर तारीफ

इस वक्त गांव की एक लड़की का डांस वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह फिल्म 'मदरइंडिया' के गाने पर लाजवाब डांस करती दिख रही हैं। बॉलिवुड की डांस क्वीन माधुरी दीक्षित ने भी इस वीडियो की जमकर तारीफ की है। माधुरी दीक्षित ने इस वीडियो को रीशेयर करते हुए गांव की इस लड़की की तारीफ करते हुए लिखा है, 'लाजवाब, वाह...यह काफी बेहतरीन डांस कर रही हैं। ऐसे कई टैलंट है, जो दुनिया के सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।' Raaggiri नाम के ट्विटल हैंडल से इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है, 'कहते हैं कि डांसर्स को उड़ने के लिए पंख की जरूरत नहीं होती। आप गांव की इस लड़की के डांस को देखकर मान जाएंगे कि इस बात में कितना सच है। ऐतिहासिक फिल्म मदरइंडिया के लाजवाब गीत पर ये डांस देखिए। इस वीडियो के बारे में ज़्यादा जानकारी है तो #Raaggiri को बताइए।' इसे शेयर करते हुए माधुरी दीक्षित और हेमा मालिनी को टैग किया गया है, जो बॉलिवुड की दुनिया में डांस के लिए माहिर मानी जाती हैं। इस दो मिनट के वीडियो में गांव की यह लड़की खेतों के बीच डांस करती नजर आ रही है और वह ऐसे झूम रही जैसे किसी फिल्म के लिए शूट कर रही हो। यह लड़की फिल्म 'मदर इंडिया' के गाने 'घूंघट नहीं खोलूं सैयां तोरे आगे' पर जबरदस्त डांस कर रही हैं। इस फिल्म में राजेन्द्र कुमार और कुमकुम लीड रोल में नजर आए थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3cTA85X

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.