'बिग बॉस 14' में जब से राखी सावंत की एंट्री हुई है, तब से उन्होंने तहलका मचा रखा है। अपनी ऊटपटांग हरकतों को लेकर चर्चा में रहने वाली राखी ने इस बार जो किया है, उसे देखकर आप पेट पकड़कर हंस पड़ेंगे। राखी सावंत ने गैस पास कर दी और फिर वह बिग बॉस को सॉरी बोलती नजर आ रही हैं। 'बिग बॉस' के घर में हर वक्त अभिनव शुक्ला के नाम की माला जपने वाली राखी सावंत इस बार गैस छोड़ने की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल इस बार राखी पर काम का भूत सवार हुआ है और ऐसा 'वीकेंड का वार' में सलमान की डांट के बाद हुआ है। यह वीडियो क्लिप चैनल के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में राखी सावंत जमकर तीन पराठों का नाश्ता करती हैं और कहती दिख रही हैं- जो काम करवाना है, मुझे बोलना..मैं करूंगी सारे काम। इसी के साथ वह कहती हैं- मैं मानती हूं कि मैं बहुत बड़ी कामचोर थी, लेकिन अब मैं सुधर रही हूं। इसके बाद वह काम में जुट जाती हैं। हालांकि, झाड़ी लगाते-लगाते वह पस्त होकर बैठ जाती हैं तो कभी जमीन पर लेट जाती हैं। राखी झाड़ी लगाते हुए कहती हैं, वो तीन पराठे ऊपर आ रहे हैं भाई। इसके बाद वह कहती हैं- मैंने अगले सात जन्मों का काम कर लिया बिग बॉस। सारा काम करने के बाद वह लेट जाती हैं और गैस पास करती हैं और कहती है- सॉरी बिग बॉस गैस निकल गया, मेरे तीन पराठे डाइजेस्ट हो गए। साफ है कि आज की रात राखी अपने फैन्स का जबरदस्त मनोरंजन करने वाली हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3aOJcXf