बॉलिवुड ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय मालदीव में क्वॉलिटी टाइम बिता रही हैं। ऐक्ट्रेस के साथ छुट्टियां मनाने के लिए उनकी बहन शाहीन भट्ट और फ्रेंड्स आकांक्षा रंजन कपूर और अनुष्का रंजन कपूर भी गई हैं। इन सभी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच लोग कयास लगा रहे हैं कि आलिया भट्ट की ये मालदीव ट्रिप कहीं उनकी बैचलर पार्टी तो नहीं है। दरअसल, काफी दिनों से उनकी और रणबीर कपूर की शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।बॉलिवुड ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय मालदीव में क्वॉलिटी टाइम बिता रही हैं। ऐक्ट्रेस के साथ छुट्टियां मनाने के लिए उनकी बहन शाहीन भट्ट और फ्रेंड्स आकांक्षा रंजन कपूर और अनुष्का रंजन कपूर भी गई हैं। इसी बीच लोग कयास लगा रहे हैं कि आलिया भट्ट की ये मालदीव ट्रिप कहीं उनकी बैचलर पार्टी तो नहीं है।

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय मालदीव में क्वॉलिटी टाइम बिता रही हैं। ऐक्ट्रेस के साथ छुट्टियां मनाने के लिए उनकी बहन शाहीन भट्ट और फ्रेंड्स आकांक्षा रंजन कपूर और अनुष्का रंजन कपूर भी गई हैं। इन सभी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच लोग कयास लगा रहे हैं कि आलिया भट्ट की ये मालदीव ट्रिप कहीं उनकी बैचलर पार्टी तो नहीं है। दरअसल, काफी दिनों से उनकी और रणबीर कपूर की शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।
सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

आलिया भट्ट और आकांक्षा रजंन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सभी दोस्त मस्ती करते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि आलिया भट्ट मल्टीकलर के स्विमसूट में बीच पर बैठी दिखाई दे रही हैं।
रिलेशनशिप में हैं आलिया और रणबीर

बताते चलें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं और पिछले लंबे समय से दोनों की शादी की चर्चाएं भी हो रही हैं। हालांकि, अभी शादी को लेकर दोनों की फैमिली की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
रणथंबौर की ट्रिप पर गए थे आलिया और रणबीर

इससे पहले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए रणथंबौर की ट्रिप पर गए थे। इस ट्रिप पर रणबीर कपूर के साथ उनकी फैमिली और आलिया भट्ट के साथ उनकी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भी घूमने गई थीं।
सगाई की आई थीं खबरें

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की रणथंबौर ट्रिप पर जाने के दौरान कहा जा रहा था कि दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। दरअसल, इस ट्रिप पर दोनों की फैमिली को भी स्पॉट किया गया था।
शादी का इंतजार कर रहे फैंस

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का दोनों के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब तो आने वाला समय ही बताएगा की दोनों की शादी कब होगी। फिलहाल, अभी तक कन्फर्मेशन सामने नहीं आई है।
आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट 'ब्रह्मास्त्र', 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'RRR', 'तख्त' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। बताते चलें कि डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट पहली बार रणबीर कपूर के साथ सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देंगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3jr0Rbf