Type Here to Get Search Results !

वेडिंग ऐनिवर्सरी पर रितेश देशमुख ने शेयर की तस्‍वीर, 'बायको' के कंधे पर सिर रखे आए नजर

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बुधवार यानी 3 फरवरी को अपनी 9वीं वेडिंग ऐनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। साल 2012 में दोनों इसी दिन शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों पहली बार फिल्‍म के सेट पर मिले थे। इस पर रितेश ने सोशल मीडिया हैंडल्‍स पर एक तस्‍वीर शेयर की जिसमें वह पत्‍नी जेनेलिया के साथ नजर आ रहे हैं। रितेश ने अपनी पत्‍नी के कंधे पर प्‍यार से सिर रखा हुआ है। अपनी 'बायको' यानी पत्‍नी को ऐनिवर्सरी विश करते हुए रितेश ने लिखा, 'यह हमेशा के लिए मेरे आराम करने की जगह है, मैं यहां रहूंगा, इसी घर की चाहत थी।' जेनेलिया ने भी शेयर किया वीडियो वहीं, जेनेलिया ने भी एक लाजवाब वीडियो शेयर करते हुए अपने पति को ऐनिवर्सरी पर विश किया है। इसमें वह कभी रितेश को 'किस' करती दिख रही हैं तो कभी उनके कान काटती नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों के बीच का प्यार खूब छलक रहा है। फैंस को आ रहा पसंदइस वीडियो को देखकर आपको यकीन हो जाएगा कि रितेश के प्‍यार में जेनेलिया किस कदर पागल हैं। फैंस जेनेलिया के इस वीडियो पर खूब कॉमेंट्स कर रहे हैं। जेनेलिया संग सफर को रितेश ने बताया बेहतरीनशादी के बाद 9 साल के साथ पर रितेश ने बॉम्‍बे टाइम्‍स से बातचीत में कहा, 'यह बेहतरीन सफर रहा है। रिलेशनशिप या शादी में होना जो कि इतनी अच्‍छी हो, ऊपरवाले की कृपा है। हम एक-दूसरे को 19 वर्षों से जानते हैं।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3jbgFir

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.