Type Here to Get Search Results !

एयरपोर्ट पर समोसा, जलेबी लेकर पहुंची विकी कौशल की फैन, फिर ऐक्‍टर ने पैरंट्स से कहा- गुस्‍सा मत होना

इस बात में कोई शक नहीं कि विकी कौशल कई फिल्‍मों में अपनी ऐक्‍टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्‍टिव रहते हैं। हाल ही में उन्‍होंने एक मजेदार पोस्‍ट शेयर किया कि कैसे मंगलवार को इंदौर में उनका स्‍वागत हुआ। विकी ने एक सेल्‍फी शेयर की जिसमें वह हाथ में समोसा लिए नजर आ रहे हैं। इसके पीछे की कहानी बताते हुए विकी ने कहा कि एक फैन उनसे इंदौर एयरपोर्ट पर स्‍नैक्‍स के साथ मिली। वह पैरंट्स की परमिशन के बिना मिलने आई थी ताकि उन्‍हें समोसा और जलेबी दे सके। विकी ने फैन के मम्‍मी-पापा से कहा- गुस्‍सा मत होनाविकी ने पोस्‍ट पर कैप्‍शन दिया, 'कहा था नहीं खा पाऊंगा पर रहा नहीं गया हर्षिता। ऐसा फैन पाकर खुश हूं जिसे पता था कि मैं भूखा हूं। मम्‍मी पापा को बिना बताए एयरपोर्ट मिलने आ गई साथ में समोसे जलेबी लेकर। आंटी अंकल गुस्‍सा मत करना अगर पढ़ तो तो। तुम्‍हें ढेर सारा प्‍यार! इंदौर के समोसे वैसे कमाल हैं यार।' विकी ने फैन को पहचान लियाफैन ने भी इंस्‍टाग्राम पर बताया कि वह विकी से मिलने के लिए कितनी एक्‍साइटेड थी। हर्षिता ने कहा कि जब उसने एयरपोर्ट पर विकी का नाम पुकारा तो ऐक्‍टर ने उसे पहचान लिया। विकी ने उससे यह भी कहा कि रो मत और फिर दोनों ने साथ में पिक्‍चर क्‍लिक की। इन फिल्‍मों में दिखेंगे विकी बता दें, विकी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्‍म की शूटिंग के लिए इंदौर में हैं। फिल्‍म में ऐक्‍ट्रेस के रूप में मानुषी छिल्‍लर नजर आएंगी। इसके अलावा विकी 'सरदार उधम सिंह', 'इम्‍मॉर्टल अश्वत्थामा' और फील्‍ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायॉपिक में दिखेंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/39FDjfB

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.