Type Here to Get Search Results !

शनाया कपूर ने सुहाना खान की स्कर्ट पहनकर किया बेली डांस, शकीरा से तेज लचकाई कमर

संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया ने हाल ही में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया है। उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। रीसेंट वीडियो में वह बेली डांस करती नजर आ रही हैं। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि इस परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान की स्कर्ट पहनी है। ट्रेनर के साथ बेली डांस कर रही हैं शनाया संजय कपूर के बेटी शनाया के इंस्टाग्राम पोस्ट्स इस वक्त काफी चर्चा में हैं। उनकी ग्लैमरस तस्वीरें ही नहीं बल्कि उनके डांस वीडियोज भी खूब वायरल हो रहे हैं। शनाया सिलेब्रिटी बेली डांस ट्रेनर संजना मुथरेजा से ट्रेनिंग ले रही हैं। शनाया ने अपने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, संजना मुथरेजा के साथ कुछ अलग करने की कोशिश। सुहाना स्कर्ट चुराने दी इसके लिए शुक्रिया। शनाया के बॉलिवुड डेब्यू के लग रहे कयास शनाया की डांस इंस्ट्रक्टर ने उनके और भी वीडियो क्लिप्स शेयर किए हैं। फिल्म इंडस्ट्री में बतौर ऐक्ट्रेस एंट्री करेंगी या नहीं, इस पर कोई ऑफिशल जानकारी नहीं है। हालांकि उनकी ग्लैमरस तस्वीरो और डांस ट्रेनिंग को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही बॉलिवुड डेब्यू कर सकती हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3txlKXc

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.