Type Here to Get Search Results !

रितिक रोशन अपनी एक्स वाइफ सुजैन के साथ फिर दिखे, पापा संजय खान ने रखी थी खास पार्टी

एक बार फिर रितिक रोशन अपनी एक्स वाइफ सुज़ैन खान के साथ डिनर पार्टी पर साथ नजर आए। यह डिनर पार्टी किसी और ने नहीं बल्कि सुज़ैन के पापा संजय खान ने अपने घर पर रखी थी। सुजैन और रितिक दोनों संजय खान के घर पर पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबि, सुजैन और रितिक शनिवार रात संजय खान के घर अपनी-अपनी कार से अलग-अलग पहुंचे थे। सुजैन के साथ उनका एक बेटा भी था। यह पार्टी संजय खान के जुहू वाले बंगले पर थी। बता दें कि सुज़ैन और रितिक साल 2014 में ही एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं, लेकिन दोनों के बीच के रिश्ते आज भी मधुर हैं। अपने दोनों बेटों के लिए वे अक्सर एक-दूसरे से मिलते-जुलते रहते हैं और आउटिंग पर भी दोनों कई बार साथ होते हैं। रितिक ने साल 2000 में 'कहो ना प्यार है' से डेब्यू वाले साल में ही सुजैन से शादी कर ली थी। सुजैन और रितिक की बॉन्डिंग अक्सर सोशल मीडिया पर भी नजर आ जाती है। जब भी रितिक मुश्किल में नजर आए हैं, सुजैन ने सोशल मीडिया पर उनके लिए सपॉर्ट जताया है। हाल ही में रितिक के बर्थडे पर सुजैन ने प्यारा सा पोस्ट भी किया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2YXyGr0

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.