बॉलिवुड की कई फिल्मों, टीवी सीरियल और वेब सीरीज में काम कर चुके ऐक्टर ने ट्वीट कर खुद की मौत की खबरों को झूठ बताया है और कहा है कि वह एक स्वस्थ और सुरक्षित हैं। '', '' और '' जैसी बहुत सारी फिल्मों में काम कर चुके मोहन कपूर लगभग 30 साल से ऐक्टिंग कर रहे हैं। इस समय मोहन अमेरिका में हैं और अपनी आने वाली हॉलिवुड फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। मोहन कपूर ने ट्वीट कर कहा, 'सभी को हेलो, मैं यहां यह बताना चाहता हूं कि मैं सुरक्षित और स्वस्थ हूं। हाल में एक आदमी की मौत की खबर आई थीं जिनका नाम भी मोहन कपूर था, यह बहुत दुखद है। इस दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार के लिए कामना करता हूं और उनकी आत्मा को शांति मिले।' देखें, मोहन कपूर का ट्वीट: बता दें कि शुक्रवार को खबर आई थी कि चंडीगढ़ में एक कार ऐक्सिडेंट में मोहन कपूर की मौत हो गई। इस ऐक्सिडेंट में मरने वाले शख्स का नाम मोहन कपूर ही था लेकिन वह ऐक्टर मोहन कपूर नहीं थे। जब यह खबर सामने आई तो लोग सोशल मीडिया पर मोहन कपूर को श्रद्धांजलि देने लगे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3cQ1qKD